Wednesday, November 27, 2019

ओडिशा से सावित्री मिश्रा की रचना- माँ और बेटी

नाम -सावित्री मिश्रा
राज्य-ओडिशा
सम्पर्क -
शीर्षक -माँ और बेटी

माँ और बेटी

आग सी सूरज की रोशनी से ,
तेजाब सी पानी की बूंदों से,
जहर  घुला सा लगता है हवाओं में।
हे माँ! छुपा लो मुझे तुम इन सब से,
मुझे डर लगता है बाहर निकलने से।
तुमने मुझे नाजुक फूलों सा पाला था,
अपनी ममता के आँचल में डाला था।
किन्तु समाज के  भयानक दरिन्दों ने,
मेरी आत्मा तक को चीर डाला था।
माँ तेरा सपना क्या कभी सच होगा,
मेरा जीवन  खुशियों से भर जाएगा?
हाँ तेरा सपना भी एक दिन सच होगा,
तेरी शिक्षा ,तेरा आशीष मेरी ताकत बनेगा ।
सावित्री मिश्रा
झारसुगुड़ा ,ओडिशा

4 comments:

  1. भावनात्मक सहृदयता...उत्कृष्ठ लेखनी
    मंचन के लिए सादर आभार जीजी

    ReplyDelete
  2. पीडिता का दर्द का सुंदर चित्रण। समाज जब तक सभ्य नहीं हो जाता।,तब तक हम मुक्त विचरण नहीं कर सकते

    ReplyDelete
  3. बेहद मार्मिक, बेहतरीन लेखन के लिए बधाई दीदी जी ।

    ReplyDelete
  4. बहुत ही मार्मिक लेख समाज की विडंबना है कि लोग अपनी माँ बहन की इज्जत तो करते है ,लेकिन वैसे ही दूसरे के माँ बहन को नही देख पाते भूल जाते है ।उत्कृष्ठ लेख बहन ,सादर प्रणाम।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...