Monday, November 18, 2019

छत्तीसगढ़ से चेतन सिंह की रचना- माँ , तू हर जगह है

कवि - चेतन सिंह
शीर्षक - *माँ , तू हर जगह है !!*
राज्य -  कसडोल (छ ग )
संपर्क - 9202507146
_________________________
   धान की बाली में ,
   सुबह की लाली में !
   फूलों की खुशबू में ,
   भोजन की थाली में !! माँ, तू हर जगह है ।।
   खेतों में , खलिहानों में,
   मस्जिद की अजानों में !
   मंदिरों  की  प्रार्थना  में ,
   देश  भक्त  दीवानों  में !! माँ, तू हर जगह है ।।
  बच्चों की  हँसी - ठिठोली में ,
  शिशु की  तुतलाती  बोली में !
  घोडे में सवार बेटे की बारात में,
  विदा होती कन्या की डोली में !! माँ, तू हर जगह है ।।
   हाथों  की  लकीरों  में ,
   भगवान की तश्वीरों में !
    कूडों में गुम बचपन में,
    चकाचौंध में मस्त अमीरों में !! माँ, तू हर जगह है ।।
___________________________ चेतन सिंह

11 comments:

  1. 1no वाकई में सही कहा भईया
    मां हर जगह होती है

    ReplyDelete
  2. आभार आपका !

    ReplyDelete
  3. Bilkul sahi h maa hmesha hr jagh hoti h har problem me solution deti h

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार , धन्यवाद !

      Delete
  4. Replies
    1. धन्यवाद महोदय !!

      Delete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...