नाम : अपर्णा शर्मा
"शिव संगीनी"
शीर्षक : युवा
राज्य : अंकलेश्वर, गुजरात
*युवा*
आओ युवाओं
आगे आओ
देश को आगे बढ़ाना है
हो रहा है जो देश में
भ्रष्टाचार और दुराचार
दहेज की बलि चल रही
नारी को बचाना है
फैल रहा है जो जहर
लूटमार हत्या बेईमानी का
इनसे छुटकारा दिलाना है
वृद्ध आश्रम में भेज रहे
जो माता-पिताओं को
भाई -भाई में जो हो रहा खून खराबा
आगे बढ़कर सबको
समझाकर प्यार बढ़ाना है
देशभक्ति का जज्बा आगे बढ़ाना है
पूरे विश्व में अपना तिरंगा लहराए
ऐसा हमें कुछ मिलकर कर दिखाना है
आओ युवाओं
आगे आओ
देश को आगे बढ़ाना है।।
No comments:
Post a Comment