कवयित्री - रश्मि अग्निहोत्री
शीर्षक - आज बालदिवस है
राज्य- छत्तीसगढ़
सम्पर्क -
आज बाल दिवस है
सभी बच्चों में खुशी की लहर है।
आज बाल दिवस है।
सभी चले स्कूलों की ओर
सभी गलियों में बाल-शोर
गुरु का आशीष पाते
राष्ट्र का मान बढ़ाते ।
लेकिन क्या ये भयानकता है
कही गलियों में बचपन भटकता है।
लाखों की तादाद में आज भी
क्या बाल श्रमिक नही लिया जा रहा?
क्या समाज आज भी मौन होगा?
किसकी जवाबदारी है ?
जवाब कौन देगा?
अभिभावक मौन है कानून खामोश
सावधान मेरा देश बदल रहा है ।
आज बाल दिवस है
सभी बच्चों में खुशी की लहर हैं।
आज बाल दिवस है ।।
# रश्मि अग्निहोत्री
केशकाल जिला कोंडागांव
No comments:
Post a Comment