Thursday, November 14, 2019

उत्तरप्रदेश से अमलेन्दु शुक्ल की रचना- तुमको अपना कहा

नाम:अमलेन्दु शुक्ल
राज्य:उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 9453077458

शीर्षक:तुमको अपना कहा

सादर नमन

तुमको अपना कहा और कहते रहे।
अपनी इस जिंदगी को यूँ जीते रहे।
मानता हूँ गलतफहमियां थीं हमारी।
जो अपनो में तुमको हम गिनते रहे।
तुमको अपना कहा और कहते रहे।

आँखों से तेरे,आँसू न आये कभी।
आकर गालों को तेरे न भिगाये कभी।
खुश्क लब बस तेरे मुस्कुराते रहे।
प्यार के गीत को,वे न गाये कभी।
आँखों से तेरे,आँसू न आये कभी।

मैंने समझा जिसे कि यही प्यार है।
तुमने उसको बताया कि व्यापार है।
जो मेरे दिल ने कहा,मैंने तुमसे कहा।
तुमने मेरे दिल को कहा कि बीमार है।

हमने रातों की नीदों को घायल किया।
चैन व सुकूँ को पायल किया।
जो पैरों में तेरे खनकते रहे।
रोज जीते रहे,रोज मरते रहे।
तुमको अपना कहा और कहते रहे।

          अमलेन्दु शुक्ल
               सिद्धार्थनगर उ०प्र०

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...