Tuesday, October 15, 2019

राजस्थान से कवि पवन गौतम बृजराही बमूलिया की रचना- आत्मा


नाम-पवन गौतम बृजराही बमूलिया
सम्पर्क-9116488506
राज्य--राजस्थान
*आत्मा*
************
गीतिका (पैरोडी)
(धुन --तुम्हारी नजरों में हमने देखा,,,,,!!)
*****************
अन्तस में जाकर जब हमने देखा आभा ज्योति चमक रही थी ।
वहीं इंगला वहीं पिंगला और सुृुृषुम्ना दमक रही थी ।
अन्तस में जाकर जब हमनें देखा आभा ज्योति चमक रही थी ।।
------
मूलाधार से शून्य चक्र तक हमने देखा अजब नजारा ,
कहीं बीच में परम शांति कहीं स्नेह स्पर्शन प्यारा ।
वहीं अष्ट गंधन वितरंगे वहीं दिव्यता महक रही थी।
अन्तस में जाकर जब हमने देखा आभा ज्योति चमक रही थी ।।
----
कभी ध्यान में कभी समाधि प्राणो के आयामों को किया था ,
प्रथम इन्द्रियों को मन में भेजा वहीं आतम रूठा पिया था ,
तभी ह्रदय के समीप देखा प्रिय आत्मा रमक रही  थी ।
अन्तस में जाकर जब हमने देखा आभा ज्योति चमक रही थी ।।
----------
गहरे समन्दर में गोते खाये अजब अनोखा था आत्म दर्शन,
मन प्राणों का एक होना आत्मा का विश्वात्मा समर्पण।
हीरे मोती रत्नेश मानक सभी मणियाँ खनक रही थी।
अन्तस में जाकर जब हमने देखा दिव्य आभा चमक रही थी ।।
------------------------------
पवन गौतम बमूलिया
********************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...