Monday, October 21, 2019

राजस्थान से कवि सुभाष सैनी"सृजन" की रचना- अंतः स्पंदन


नाम - सुभाष सैनी"सृजन"
शीर्षक - अंतः स्पंदन
राज्य - राजस्थान
संपर्क सूत्र - 9001019002


............. अंतः स्पंदन...........
गर लगाने आए थे जो
                  लांछन किरदार  पर मेरे ।
ऐसे झूठ के प्रतिमान का
                       सत्य प्रमाण देखा है
जलाने आए थे जो समूह में
                       चमन बस्तियां मेरी
आज मैंने  खुद उनको
                    आपस में  जलते देखा है
बनकर बैठे है जो मेरे
                    प्रत्यक्ष में हमदर्द
चेहरे पर नकाब धरे उनको
               झूठ का जाल बिछाते देखा है
मुझे तोड़ने की कोशिश न कर
          खुद को स्पंदित भावों से  चलते देखा है
सुभाष सैनी "सृजन"

4 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...