Monday, October 21, 2019

पश्चिम बंगाल से कवि दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- अपना दर्द

नाम- दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
शीर्षक-"अपना दर्द "
राज्य- पश्चिम बंगाल
मोबाईल  9434758093

दूसरों की माँ बहन बहु की
मांग का सिंदूर
मिटाने में तुम्हें
खूब मजा आता है.
क्योंकि अखबार में
नाम जो आता है
सभी तेरे नाम से
भय करने लगते हैं
अगर तुम्हें यही सब
करने का शौख है,
तो एक बार
अपनी माँ और बहन
की मांग का सिंदूर
पोंछ के तो देखो.
बहुत नाम होगा
तेरे बहादुरी का.
लेकिन नहीं   !
तुम ऐसा नहीं कर सकते
क्योंकि
जब लक्ष्मण को
शक्तिबाण लगा था
तो राम बहुत दुःखी
हुए थे .
दिनेश चन्द्र प्रसाद "दीनेश"
कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...