Monday, October 7, 2019

राजस्थान से कवि पवन  गौतम बृजराही बमूलिया की रचना- आजादी

नाम--पवन  गौतम बृजराही बमूलिया।
राज्य--राजस्थान।
सम्पर्क -9116488506
--------------
विधा-कविता !!  रस--ओज
------

कविता (आजादी की मौज)

आज हिमालय की छाती
की पीर सुनाने आया हूँ ।
फिर से निकले कोई गंगा
नीर बहाने आया हूँ ।।
लैला को मजनूँ रांझा से
हीर मिलाने आया हूँ ।
खण्ड खण्ड भारत की मैं
तस्वीर दिखाने आया हूँ ।।

त्याग तपस्या और कुर्बानी
हाय सभी बेकार हुई ।
आजादी की मौज
गुलामी से ज्यादा दुश्वार हुई ।।
===================
अब ना कोई चन्दरशेखर
ओर ना राजगुरू होगा ।
यवनो से लडने वाला ना
झेलम वीर पुरू होगा ।।
जौहर के त्योहार तो जैसे
नानी की बातें होगी ।
आलम अंधकार का कायम
हाँ ! काली राते होंगी ।।

आज खडी सीमा पर सेना
बेबस हो लाचार हुई ।
आजादी की मौज
गुलामी से ज्यादा दुश्वार हुई ।।
===================
राजनीति वाचाल हो गई
नेता हुए खूब मक्कार ।
छीना झपटी हाथापाई
और संसद हैै शर्मोसार ।।
क्या गाँधी ने इसीलिए
थी खाई अंग्रेजों की मार ।
बालतिलक ने माँगा था क्या
ऐसा जन्म सिद्ध अधिकार ।।

मानवता जख्मी है और
घावों से ये चीत्कार हुई।
आजादी की मौज
गुलामी से ज्यादा दुश्वार हुई ।।
================
हत्या चोरी और डकेती
जाति धर्म वाला भूचाल ।
किसने डाला दूध में खट्टेपन
का चुपके से कूचाल ।।
एक और रोटी के लाले
उस पाले में मालामाल ।
भूख मिटाने की मजबूरी
हवस भेडिए बने दलाल।।

हाय! यही कारण है फूलन सी
देवी  खूंखार हुई ।
आजादी की की मौज
गुलामी से ज्यादा दुश्वार हुई ।।
===================
*राष्ट्रीय चिह्नो की स्थिति*
===============
'हॉकी' हारी 'मोर' तडपता
'बाघ' भागता जंगल से ।
गुमसुम है मासूम 'तिरंगा'
मंगल चिह्न अमंगल से ।।
'कमल' महकना छोड़ चुका है
'राजभवन' है दंगल से ।
'राष्ट्रगीत' और 'राष्ट्रगान' अब
गाये जाते जिंगल से ।।

'बट' की छाया को तडपे 'गौतम'
की करूण पुकार हुई।
आजादी की मौज
गुलामी से ज्यादा दुश्वार हुई ।।
🙏--------------------------------
रचनाकार-पवन गौतम बृजराही बमूलिया।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...