Tuesday, October 29, 2019

बिहार से कवयित्री कंचन प्रभा की रचना- भैया दूज


कवयित्री- कंचन प्रभा
राज्य-(दरभंगा)बिहार
शीर्षक-भैया दूज
सम्पर्क-7903092818


            *भैया दूज*
रिश्ता है अनोखा जग में
है महान त्यौहार ये सब में
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक
आओ जलाए जीवन दीप
भाई के लम्बी उम्र की कामना
करते बुरी बला से सामना
बहना जब आशीष है देती
कसम अपने रक्षा की लेती
साल मे आता है दो बार
बहन भाई का जिसमे प्यार
पहले को राखी कहते है
प्रेम का अटूट बंधन बंधते है
दूजे का भैया दूज है नाम
इसके आगे फीके रिश्ते तमाम
इस दिन बजड़ी कुटे बहना
भाई बहन का क्या है कहना
आरती उतारे चंदन रोली
पहनाती प्रेम की मौली
भैया देते तोहफे आशीर्वाद
घर बार बहना का रहे आबाद
*कंचन प्रभा*
*दरभंगा बिहार*

8 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...