Tuesday, October 15, 2019

जम्मू कश्मीर से कवयित्री कुसुम शर्मा अंतरा की ग़ज़ल


नाम कुसुम शर्मा अंतरा
जम्मू कश्मीर
विधा ग़ज़ल

मुझको मेरे हाल पर तुम छोड़ दो
ज़िन्दगी की ताल पर तुम छोड़ दो
कितने किस्सों में बिकेंगे हम अभी
आने वाले साल पर तुम छोड़ दो
कब तलक ये घोंसला बच पाएगा
टूटते से डाल पर तुम छोड़ दो
जंग ये चलती रहेगी कब तलक
लश्करों की ढाल पर तुम छोड़ दो
इन चराग़ों को हवाओं की ज़रा
बेरहम सी चाल पर तुम छोड़ दो
होगी बेपर्दा सियासत भी कभी
अधबुने इस जाल पर तुम छोड़ दो
कैद था पलकों की हद में अश्क जो
अब के इसको गाल पर तुम छोड़ दो।
कुसुम शर्मा अंतरा
जम्मू कश्मीर

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...