Tuesday, October 15, 2019

बिहार से कवयित्री कंचन प्रभा की रचना- हर लड़की की व्यथा


कवयित्री-कंचन प्रभा
राज्य-दरभंगा,बिहार
शीर्षक- हर लड़की की व्यथा
सम्पर्क-7903092818

व्यथा बताऊ मै आज यहाँ
हरेक लड़की की।
जो है कुछ ऐसी
है कुछ अलग
लड़की शोषित हुई जरूर
जीवन में कभी ना कभी
जीवन में कहीं ना कहीं
मनोबल तोड़ा है सब ने
कभी अपनो ने कभी परायों ने
बहुत टूटी है लड़की
कभी घर में तो कभी बाजार में
खुद से ही लज्जित हुई है
कुछ बिखरी तो कुछ सम्भ्ली
आत्महत्या करती रही है
कभी मन का तो कभी तन का
ऐसे ही मरती रही है लड़की
कंचन प्रभा
दरभंगा बिहार

6 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...