Friday, October 11, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री जितेश्वरी साहू सचेता की रचना- दर्द

नाम -- जितेश्वरी साहू सचेता
शीर्षक ----  " दर्द "
राज्य -----  छत्तीसगढ़

कुछ दिनों से दर्द बढ़-सा गया है
परदा था कोई हट-सा गया है।

धुंधली -सी आरज़ू थी कोई
बेदम होकर घूंट -सा गया है।

आशियाना बनाया था खंडहर में
दीवार-दर टूट-सा गया है ।

इंसा की बस्ती में इंसा कहां है
खुद से ही खुद गुम -सा गया है ।

दरिया था गम का समंदर हुआ
सारा का सारा डुब - सा गया है।

आंधियां जोरों की चल रही आजकल
च़राग  आखिरी बुझ - सा गया है।

जितेश्वरी साहू सचेता
महासमुंद (छत्तीसगढ़ )

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...