Friday, October 11, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री रश्मिअग्निहोत्री की रचना- हम भारतवासी

कवयित्री - रश्मिअग्निहोत्री
शीर्षक -  # हम भारतवासी #
राज्य  - छत्तीसगढ़
सम्पर्क -7415761335

###   हम भारतवासी  ###

आओ मिलकर अलख जगाये,
जाँति-पाँति को दूर भगाये।

धर्म-कर्म की जोत जलाये,
मिलकर आगे सृजन बढ़ाये।

हम भारतवासी, हम भारतवासी ,
त्याग उदासी,त्याग उदासी।

ज्ञान की गंगा नित बहाये ,
अज्ञानता को जड़ से मिटाये ।

घर- घर यह संदेश सुनाये ,
आओ मिलकर अलख जगाये।

हम भारतवासी,हम भारतवासी,
त्याग उदासी,त्याग उदासी।

रामराज  फिर वापस लाये ,
स्वप्न -गांधी साकार बनाये।

हिंसा को  चलो खेद  भगाये,
आओ मिलकर अलख जगाये।

हम भारतवासी,हम भारतवासी,
त्याग उदासी,त्याग उदासी।

अपने ही घर में ना दीवार उठाये,
भाई -भाई देखो आपस में न ऐंठे।

अमन चैन की खोज कर आये,
आओ मिलकर अलख जगाये।

हम भारतवासी,हम भारतवासी,
त्याग उदासी,त्याग उदासी।

दुश्मन ताक लगाए देखो,
मौके की घात लगाए बैठा है ।

देखो, जागो ,ध्यान से,   
आओ मिलकर अलख जगाये।

हम भारतवासी,हम भारतवासी,
त्याग उदासी,त्याग उदासी।।

# रश्मि अग्निहोत्री, केशकाल
    जिला कोंडागांव

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...