Monday, October 7, 2019

पश्चिम बंगाल से कवि दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- क्यों!!!!!

नाम -दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
शीर्षक-"क्यों "
राज्य - पश्चिम बंगाल
मोबाईल - 9434758093
             " क्यों "

पेड़ काटने वाले
पेड़ काटते - काटते
जब थक जाते हैं
तब पेड़ की छांव में
सुस्ता लेते हैं.
थोड़ी देर बाद
फिर काटना
शुरू कर देते हैं.
मनुष्य जाति की
शायद ये फितरत है
उपकार करने वाले का ही
अपकार करते हैं.
अगर मैं गलत हूँ
तो आप ही बताइए
क्या कसूर है
उस पेड़ का
यही न कि
बारिस में भींग कर
धूप में जलकर
हमें फल फूल देता है
तो फिर उसके साथ
हम ऐसा क्यों करते हैं
क्यों
मेरा सवाल रहा
आपके ऊपर उधार
जवाब अवश्य दीजियेगा.
जवाब अवश्य दीजियेगा.
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...