Thursday, October 24, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि डीसी त्रिपाठी की रचना- दीपक_जला_लो


डीसी त्रिपाठी 9893900105
राज्य- छत्तीसगढ़
रायपुर।
-------------------------
#दीपक_जला_लो
     --------------
जहाँ से तिमिर मिटाने को दीपक जला लो,
लोंगो में खुशहाली लाने, दीपक जला लो ।
दिलो दिमाग में भरा , ईर्ष्या छलकपट भी,
इस उलझन को सुलझाने दीपक जला लो।
खुशियाँ बांटो आपस में मिलकर  सभी ,
ग़रीब के घर भी रोशन हों दीपक जला लो ।
कोशिश है हर घर में खुशियों की दस्तक हो ,
काम हर हाँथ में काम हो दीपक जला लो ।
दिवाकर सहर में आकर उजाला देता है ,
सबमें भाई चारा कायम हो दीपक जला लो ।
जिनके हौशले के दम पर वतन में शांति है,
माँ भारती के शहीद बेटों के नाम दीपक जला लो ।
डीसी त्रिपाठी
रायपुर --छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...