Monday, October 28, 2019

राजस्थान से बजरंग दान चारण की कविता- आओ मिलकर दीप जलाए


कवि- बजरंग दान चारण
राज्य  राजस्थान
कविता का शीर्षक -आओ मिलकर दीप जलाए
मोबाइल नम्बर 8949410152

दिल के पावन भावों से तुम देशप्रेम की बाती भीगो ना
मानवता की जोत जलाकर दीवाली के दीप जलाना
नफरत के किरदारों को तुम प्रेम का पाठ पढाना
गिले शिकवे छोड़ पुराने निर्मल मन से गले लगाना
आओ मिलकर दीप जलाए
अपनो में अपनापन पाए
भाईचारे का भाव जगाने
राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाने
आओ मिलकर दीप जलाए
टूटे दिलों को मिलाने
मन का खटास मिटाने
रिश्तों में मिठास बढाने
मुझे चेहरों को मुस्काने
आओ मिलकर दीप जलाए
सोने का संसार बनाने
अंधकार को दूर भगाने
जानकी से राम मिलाने
भरत राम का प्रेम पढाने
आओ मिलकर दीप जलाए
रामायण का आदर्श पाने
रामराज्य को वापस लाने
विश्वगुरु फिर पदवी पाने
फिर से सब में अलख जगाने
आओ मिलकर दीप जलाए
प्यार प्रेम की रसधारा को
घर घर तक पहुंचाने
देशप्रेम के संगीतों को
सुनने और सभी को सुनाने
आओ मिलकर दीप जलाए

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...