Monday, October 14, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद  निषाद की रचना - प्रदूषण

कवि का नाम - परमानंद  निषाद
शीर्षक- प्रदूषण
राज्य - छत्तीसगढ,जिला-बलौदा बाजार
मोबाइल- 7974389033

             प्रदूषण
          ========
आओ हम सब मिलकर कसम ये खाएं,
प्रदूषण को हम सब दूर भगाएं,

हम सब मिलकर गंदगी को दूर भगायेगें,
और वातावरण को शुध्द बनायेंगे,

पेड़ लगाओ और पर्यावरण बचाओ यही समय की मांग है,
पर्यावरण बचाओ,मिट्टी,हवा,जल आदि बचाओ,

हरियाली को समझो और पेड़ लगाओ,
और प्रदूषण को दूर भगाओ,

मानव के लिए हरियाली जीवन दाता है,
पेड़ो को काटो नही,पेड़ लगाओ इसे अपना मानो,

चारों ओर प्रदूषण और बीमारी हर पल,
पता चला ये सब करतूत हमारी ही है,

प्रकृति ने दिया हमें खजाना अनमोल,
बस सोच समझ कर इसको हे मानव खोल,

पेड़ लगाओ और हरियाली लाओ,
अपने जीवन को स्वर्ग बनाओ,

धरती कहे पुकार के अपनी थरती को हरियाली बनाओ,
पेड़ धरती की शान है तभी जीवन में मुस्कान है,

आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाये,                    
अपने जीवन को स्वर्ग बनाये....।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...