कवि.... बाबू लाल शर्मा, बौहरा
शीर्षक... हिन्दी
राज्य ... .राजस्थान
मो.नं. ... 9782924479
~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. *हिन्दी*
. (चौपाई)
भारत मात भाल पर बिन्दी।
भाषाओं की रानी हिन्दी।।
हिन्द देश हर हिन्दुस्तानी।
चाहत बोले हिन्द जुबानी।।१
जन्म देव वाणी से इसका।
हुआ हस्तिनापुर मेंं जिसका।।
सुगम पंथ प्रसरी प्रभुताई।
हिन्दी जन जन के मन भाई।।२
देवनागरी लिखित सुहावन।
लिखते छंद गीत मनभावन।।
सुन्दर वर्ण सु व्यंजन सारे।
करते बालक याद हमारे।।३
रचे ग्रंथ बहु भाँति सुहाई।
गद्य पद्य दोउ रीत कहाई।।
कथा कहानी बात जुबानी।
उपन्यास बहु रूप रुहानी।।४
एक राष्ट्र की एकल भाषा।
मिटे विवाद यही अभिलाषा।।
प्रादेशिक भाषा भी जाने।
देश हिते हिन्दी पहचाने।।५
.
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा,303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
No comments:
Post a Comment