Saturday, September 21, 2019

महाराष्ट्र से कवि संजय जैन की रचना- कलम का कमाल

नाम: संजय जैन (मुम्बई)
राज्य: महाराष्ट्र
मो.9987699021
विधा: गीत
शीर्षक *कलम का कमाल*

लिखता में आ रहा,
गीत मिलन के में।
कलम मेरी रुकती नही,
लिखने को नए गीत।
क्या क्या में लिख चुका,
मुझको ही नही पता।
और कब तक लिखना है,
ये भी नही पता।
लिखता में आ रहा.....।।

कभी लिखा श्रृंगार पर।
कभी लिखा इतिहास पर।
और कभी लिख दिया,
आधुनिक समाज पर।
फिर भी आया नही,
सुधार लोगो की सोच में।।
लिखता में आ रहा...।।

लिखते लिखते थक गये,
सोच बदलने वाली बाते।
फिर नही बदले लोगो के विचार।
इसे ज्यादा क्या कर सकता, एक रचनाकार।।
लिखता हूँ सही बात,
अपने गीतों में...
अपने गीतों में......।।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन(मुम्बई)
21/09/2019

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...