Friday, September 6, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री रश्मिअग्निहेत्री की प्रकाशित कृति- मंगलकामना

कवयित्री - रश्मिअग्निहोत्री
शीर्षक - मंगलकामना
राज्य- छत्तीसगढ़
सम्पर्क -
हे गणपति ! गणराज, गणनायक,
विघ्नहर्ता वरदाता, मंगल दायक।
अष्ट  सिद्धि, नव  निधि  के दाता,
आए शरण, राखो लाज विधाता।
हे  शंकर  सु्वन,  भवानी  नंदन,
रिद्धि  देना  और  सिद्धि   देना।
कोमल बुद्धि देना हर सकू संताप
जगत के आप मुझे प्रसिद्धि देना।
मोह  माया  से  चित को दूर रखूं ,
प्रभु  मुझको  ऐसी  शक्ति  देना।
कुटुंबियों पर स्नेह बरसाती रहूं,
ऐसी कोमल  हृदय में गंगा देना।
राष्ट्र कल्याण ही हो, लक्ष्य सदा,
भारतीयों को ऐसी प्रवृत्ति देना।
हे गणराजा उतारू मंगल आरती,
लोक  कल्याणकारी  वर  देना।
प्रसन्न रहे सदैव ,मेरी  मां भारती ,
प्रसन्न रहे  सदैव, मेरी मां भारती।।
रश्मि अग्निहोत्री
केशकाल, जिला कोंडागांव

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...