दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
शीर्षक - "नदी और नारी"
राज्य - पश्चिम बंगाल
संपर्क - 9434758093
रचना-
नदी और नारी
दोनों में
समानता है
दोनों का जीवन
एक जैसा है
दोनों सृष्टि को
पालने का काम
करती है
एक अपने जल से
एक अपने दूध से
दोनों को पुरूष
गंदा करते हैं
अपने अत्याचार से
एक को कचरा से
एक को वासना से
दोनों के सुरक्षा का
दायित्व पुरुषों पर है।
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
No comments:
Post a Comment