Thursday, September 19, 2019

ओडिशा ,झारसुगुड़ा से कवयित्री सावित्री मिश्रा की रचना- जन्म

कवयित्री -सावित्री मिश्रा
सम्पर्क -
शीर्षक -जन्म
राज्य-ओडिशा ,झारसुगुड़ा
  जन्म
-------------
एक नया जन्म लेना चाह्ती हुँ,
पर शिशु के रूप में नहीं।
उतनी ही वयस्क जितनी अभी हुँ,
होकर नया जन्म लेना चाहती हुँ।
मन को जिसने बाँधा है इस जन्म मे,
उसे छोड़ लेना चाहती हुँ नया जन्म।
सारेअमानवीय छूट जाए इस जन्म में,
इसलिये जन्म लेना चाहती हुँ फिर से।
नया जन्म गर्भ से निकलना नहीं होगा
ना होगा किसी की निगरानी में पालन
गंगा के जलमें एक डुबकी लगा कर ,
निकलना  ही होगा एक नया जन्म।
मेरे साथ इस नए जन्म में आओ ,
मेरे प्यारे- प्यारे दोस्त हाथ बढाओ ।
यह नया जन्म मेरा होगा इन्साफ,
और संघर्ष का ।यकीन मानो।
मतभेद के साथ अहिंसक अस्तित्व,
और मानवता के सम्मान का होगा।
जो भी होगा सब अच्छा ही होगा,
क्योंकि अभी जो भी अच्छा नहीं है,
उसे  डुबोने लगाएँगे डुबकी गंगा में।
फिर निकलेंगे होकर शुद्ध  और लेकर,
एक नया जन्म बनकर गंगा पुत्री ।
सावित्री मिश्रा
झारसुगुड़ा ,ओडिशा

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...