Sunday, September 1, 2019

इंद्रा कॉलोनी बून्दी राजस्थान से कवि दुर्गेश मेघवाल की कृति बदलेगा कश्मीर

1 कवि नाम:- *D Kumar--अजस्र(दुर्गेश मेघवाल)*
2. शीर्षक:- *बदलेगा कश्मीर*
3.पता :- *इंद्रा कॉलोनी बून्दी राजस्थान*

4.मो. न.: *9461302199*

*स्वरचित रचना*

        *बदलेगा कश्मीर*
     *==============*

370 और  35-A की  बेड़ियां   थी  जो गल गई।
कश्मीर के साथ भारत की भी किस्मत आज बदल गई।
पक्ष-अलगाव के जो बैठे थे,अपनो से आज बेगाने है।
कौन है अपना , कौन पराया,अब तक ना पहिचाने है।
भारत-मुकुट पर गहरा मेल था , वो भी अब उजल गया।
कश्मीर फिजां में जहर घुला था ,वो भी आज धुल गया।
बदल तकरीर उस कश्मीर की, विकास की बयार बहानी है।
समय से पहले जो बूढ़ी हो गयी,फिर लानी नई जवानी है।
तोड़ के धर्म की ऊंची दीवारें , मजहब नया बनाना है।
देख के दुनियां अचरज होले, सूरज वो चमकाना है।
गैर नहीं हैं बाशिन्दे वो , सीमा-ए-कश्मीर के पार जो थे।
70 बरस से दर्द को झेले ,मन से कतई लाचार न थे।
सीमा-मजहब से ऊपर उठकर, उनको गले लगाना है।
जो हक उनका बरसों-बरस से,उनको वो लौटाना है।
पीर-पुरानी हृदय-शूल सी , काबिज थी , हट जाएगी ।
घनी अंधियारी रात ढल गयी , अब तो सुबह ही आएगी ।
मिलकर फिर तकदीर बदल दें,सपनो के इस भारत की।
अमन-चैन को कायम रखकर , बोलें जय मां भारती ।

✍✍ *D Kumar--अजस्र(दुर्गेश मेघवाल)*

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...