Monday, September 23, 2019

छ ग से राजकुमार पाण्डेय की रचना- सिंगार कर लो

कवि-राजकुमार पाण्डेय
शीर्षक-सिंगार कर लो
संपर्क 9691442209
राज्य-छ ग

सिंगार कर लो
अभिसार के दिन हैं तुम्हारे
सिंगार कर लो,
नयन तीखे बाण जैसे
वार कर लो।
बीत न जायें ये घडियाँ
पल दो पथकर,
जी में जो आये
मधुर व्यवहार कर लो।
सूर्य हो जैसे कि
ये तन जल रहा है,
और जैसे मोम हो
मन गल रहा है,
चाहते जो रोकना
इस ताप को,
अपने हिय से
स्नेह शीतल धार कर दो।
एक मरूथल, एक जंगल
एक बंजर
थे चुभाये इस हृदय में
लाख खंजर,
एक सूनापन खटकता ही
रहा है
पायलों की तुम
मधुर झंकार भर दो।
पास मेरे काम तो
कमनीय हो तुम,
विश्व में सबसे अधिक
रमणीय हो तुम।
मेरी सारी भावनाएँ
साथ तेरे
ये सुमन तुम
हर्ष से स्वीकार  कर लो।
_----_-----@@@@---@--
राजकुमार पाण्डेय

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...