रचनाकार का नाम--
पवन गौतम बृज राही बमूलिया
राज्य--राजस्थान
सम्पर्क--9116488506
----
रचना--ग़ज़ल
विषय/शीर्षक
स्वार्थ का संसार बदलते देखा है...
*************** *************
हमने अक़्सर प्यार बदलते देखा है !
स्वार्थ का संसार बदलते देखा है !
गुम है गीत चुटकुले गूँजे मंचो पर,
ताली से फ़नकार बदलते देखा है !
रक़म काफ़िया शे'र रदीफ़ ओ मिसरे,
ग़ज़ल रूप आकार बदलते देखा है !
देख अजब दिल्ली गद्दी की रक्त कथा,
बार बार दरबार बदलते देखा है !
माँ बहिना बेटी और संगी साथी बन,,
नारी को किरदार बदलते देखा है !
कौन कहाँ कब बदले कैसे पता नहीं?
सुबह हुई अख़बार बदलते देखा है !
सरहद पर भी अरे सियासत रूके नहीं
चुपके से तलवार बदलते देखा है !
पवन बता ये सच्ची सच्ची कलियुग में
मतलब से सत्कार बदलते देखा है।
_________________
रचनाकार - पवन गौतम
बृजराही बमूलिया (राजस्थान)
****
No comments:
Post a Comment