नाम - देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- दीया और बाती
पता - गांधी नगर सुकमा, जिला सुकमा छत्तीसगढ
मोबाइल- 7587373238
🌹दीया और बाती 🌹
================
मै दीया हूं तुम बाती,
ज्यों जले हम दिन राती।
प्यार हमारा टुटे ना कभी-2,
ओ मेरे जीवन साथी ।।
पग पग है कंटकमय जीवन,
विपदाओं का पार नहीं ।
सरल सहज जीना मुश्किल,
जीवन का आधार नहीं ।
तुम बिन जीना कैसा जीना-2,
ओ मेरे जीवन साथी ।
मै दीया हूं-----------------------।
हृदय मस्त मन भी सुन्दर,
तु ममता की मूरत है ।
सौम्यता की तुम हो अम्बर,
सबसे हंसी तेरी सूरत है।
परे मै तुझसे कैसे जाऊं-2,
ओ मेरे जीवन साथी ।
मै दीया हूं----------------------।
सपनों की धरती मे प्रियतम,
आ तुझको मै ले के चलूँ ।
जीवन भर साथ रहूँ तेरे,
तुम बिन कोई पग ना धरुं ।
सुन्दर होगा जीवन अपना -2,
ओ मेरे जीवन साथी ।
मै दीया हूं तुम बाती,
ज्यों जले हम दिन राती।
प्यार हमारा टुटे ना कभी, -2
ओ मेरे जीवन साथी ।।
** देवव्रत शर्मा **
No comments:
Post a Comment