Monday, September 9, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि राजकिशोर धिरही की रचना गाय

कवि का नाम-राजकिशोर धिरही
शीर्षक-गाय
राज्य-छत्तीसगढ़
मोबाइल-9827893645

गाय सड़क पर देख के,हो जाते हम मौन।
लक्ष्मी अब माने नहीं,पाले इनको कौन।।

दुर्घटना अब रोज ही,करते मानव हाय।
बस बाइक कैसे चले,सड़कों पर है गाय।।

पालन पोषण बंद है,ले कर दौड़े बेत।
गाय बैल अब चर रहें,घूम घूम कर खेत।।

घर लगते टाइल्स ही,पशु पालन है बंद।
बाहर से ले दूध को,कैल्शियम रहे मंद।।

मरे कहीं पर गाय तो,बने नहीं अंजान।।
माता कहते गाय को,दे पूरा सम्मान।।

बेजा कब्जा बढ़ गया,दिखे नहीं मैदान।
घास फूस उगते कहाँ,जानवर परेशान।।

राजकिशोर धिरही

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...