नाम- कंचन प्रभा
शीर्षक-आस की रौशनी
राज्य-दरभंगा ,बिहार
सम्पर्क-7903092818
आस की रौशनी
फूलों की खुशबू
नभ प्रभात की आस
भवरों की गुंजन
संसार का मोह पाश
है तिमिर लौ
उस खण्डहर में उभरी
धरती की लाली
अम्बर की रंगत
जुगनु की जगमग
तारती हर संकट
है तिमिर लौ
उस खण्डहर में उभरी
अवरोधक प्रलय में
दृढ़ हृदय मंथन
कौतूहल निश्छल
छू कर नभ गगन
है तिमिर लौ
उस खण्डहर में उभरी
है प्रयास जो
निर्भय उस जन का
करता नित सृजन
अपने ही मन का
है तिमिर लौ
उस खण्डहर में उभरी
✍🏻 *कंचन प्रभा*✍🏻
No comments:
Post a Comment