नाम- देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- "मुझे जीने नहीं देती "
पता- गांधी नगर सुकमा
राज्य- छत्तीसगढ़
मोबाइल- 7587373238
====================
किसी की याद की बिजली
चमकती है मेरे दिल में ।
उसी के प्यार की गर्जन
मुझे जीने नहीं देती ।।
तड़पता है मेरा दिल
उसी के पास जाने को।
बिखेरतीं आस की मोती
मगर पिरोने नहीं देती ।।
घटाएँ फैली है प्यार की
दो दिल को मिलाने को।
उमड़ती है बदरी प्रीत की
मगर बरसने नहीं देती ।।
खिली है सुमन डाली में
जुल्फों को संवारने को।
पिरोयी गयी माला में
मगर संवरने नहीं देती ।।
तरसता है मेरा जंवा दिल
प्रतिपल मिलन करने को।
जुदाई की बेला ऐसी की
पिया मिलन होने नहीं देती ।।
बरसते हैं मेघ प्यार के
मुहब्बत के विरह मिटाने को।
मगर प्यार की तड़प ऐसे ही
कभी मिटने का नाम नही लेती।।
उसकी याद की कहानी
मुझे जीने नहीं देती ।
उसी की प्यार की यादें
मुझे जीने नहीं देती ।।
***
** देवव्रत कर शर्मा **
No comments:
Post a Comment