नाम- देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- बड़े दिनों के बाद
पता- गांधी नगर सुकमा
मोबाइल- 7587373238
राज्य- छत्तीसगढ़
💐💐बड़े दिनों के बाद 💐💐
====================
खिल रही कलियाँ बड़े दिनों के बाद।
हो रही है बरसात बड़े दिनों के बाद। ।
आयी आज तुम्हारी याद बड़े दिनों के बाद।
लायी खुशियों की बारात बड़े दिनों के बाद। ।
चांद बन छाए आसमान मे बड़े दिनों के बाद।
आज देखी है तुम्हारी तस्वीर बड़े दिनों के बाद ।।
आए हैं याद बचपन के खेल बड़े दिनों के बाद।
खिलौने की जगह खेले गये बड़े दिनों के बाद। ।
मिल गये हैं खोए हुए सपने बड़े दिनों के बाद।
मिलते ही खिल गई जिन्दगी बड़े दिनों के बाद। ।
फिर होगी पहले की तरह बड़े दिनों के बाद।
तुमसे होगी मेरी मुलाकात बड़े दिनों के बाद। ।
देखना था तुझे सितारों सा बड़े दिनों के बाद।
देखा तुझे धवल वसन में बड़े दिनों के बाद ।।
क्या हुआ मीत तुझे आज बड़े दिनों के बाद।
फिर आयी आज तुम्हारी याद बड़े दिनों के बाद। ।
**देवव्रत शर्मा **
No comments:
Post a Comment