नाम-कालिका प्रसाद सेमवाल
शीर्षक-मेरे प्रिय बसन्त
राज्य- उत्तराखंड रूद्रप्रयाग
सम्पर्क 8171208350
--------------------------------
मेरे प्रिय बसन्त
जीवन की मादक घड़ियों में
मुझको मत ठुकराना मेरे प्राण प्रिय,
नव ऊषा लेकर आयेगी
जब मधुमय जीवन लाली,
कुहू -कुहू कर बोलेगी
जब कोयल काली, काली।
नव रस से भर जायेगी
जब बसन्त की बारी-बारी,
पी-पी के स्वर में चातक,
जब उड़ेल दे स्वर की थाली
ऐसी मधुमय घड़ियों में तुम
विरह के गीत न गाना मेरे प्राण प्रिय।
मादक यौवन में जब भौंरे
फूलों पर गुन-गुन गाएं
लहर छहर कर प्रकृति विचरती,
हो जब कोमल रचनाएं।
तब ऐसी मधुमय बेला में,
पलभर तुम मुस्काना मेरे प्राण प्रिय।
चूम धरा जब हंसती हो
नटखट बदली सावन वाली
मधुरिम क्षणों में भर लाए हो,
वह अपनी जीवन प्याली,
ऐसी सुखदाई घड़ियों में
पास तनिक तुम आना मेरे प्राण प्रिय।
*************************
कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)
246171
Excellent
ReplyDelete