Tuesday, September 10, 2019

छत्तीसगढ,जिला-बलौदा बाजार से कवि परमानंद  निषाद की कविता- मेरा गांव

कवि का नाम - परमानंद  निषाद
शीर्षक- मेरा गांव
राज्य - छत्तीसगढ,जिला-बलौदा बाजार
मोबाइल- 7974389033

            मेरा गांव
        --------------------

जंगल और पहाड़ों के बीच में,
बसा हुआ है मेरा गांव,

अपना जंगल बिच बसेरा,
प्रेम के पीहर में जन्मे हम,

वो तीजों का त्योहार,शादी बरातें,
मोहब्बत के रिश्ते-मोहब्बत की बातें,

काट दिये है सब पेड़ कही नही है छांव,
कहते सीना ठोंककर बदल रहा मेरा गांव,

घरों के बीच कुछ दूरियां जाती थी,
तब दिल पास-पास हुआ करते थे,

दिल है छोटी सी कश्ती जो,
खोई बड़ी लहर में है,

कुछ समय बीता वो बच्चे  बड़े होकर,
उसी बस में बैठकर शहर आ गये,

शहर जाकर बैठ गया हर शख्स पैसों के लिए,
ख्वाहिशों ने मेरा पूरा गांव खाली कर दिया,

मां के आंचल और पिता जी की परछाई,
समान गगन में उड़ने अपने गांव चले हम,

खींच लाता है गांव में बड़े-बूढों का आशीर्वाद,
दूध,शक्कर के साथ गेहूं की रोटी का स्वाद,

जंगल और पहाड़ों के बीच में,
बसा हुआ है मेरा गांव,

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...