Wednesday, September 18, 2019

महाराष्ट्र से कवयित्री गार्गी सिंह की रचना- फुहार

कवियित्री का नाम- गार्गी सिंह
शीर्षक- फुहार
राज्य- महाराष्ट्र
सम्पर्क - 
जिसकी तसवीर लिए फिरती थी,
आज उससे मुलाक़ात हो गई,
इक कशमकश में घिर गया मन,
पर, दिल के वीराने में बहार हो गई।
बरसात का मौसम तो न था,
पर रिमझिम-सी फुहार हो गई।
हवाओं की बात क्या कहें तुमसे,
बड़ी मनमौजी बयार हो गई।
पलटने लगी पन्ने ज़िन्दगी के जब,
राह के काँटों से तक़रार हो गई।
ज़िन्दगी भी बड़ी अजीब शय है,
कोई जीता, किसी की मात हो गई।
गार्गी सिंह

17 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...