Monday, September 2, 2019

पं. बंगाल (कलकत्ता) से कवि दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना चांद पर घर

नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
शीर्षक- "चाँद पर घर"
राज्य- पं. बंगाल (कलकत्ता)
संपर्क - 9434758093

चाँद पर वैज्ञानिक घर बनाने की
सोच रहें हैं ,
आओ हम एक दूसरे के दिल में
घर बनाएं ।
प्रेम एकता भाईचारे के फूलों से
इसे सजाये ।
आओ  चाँद पर हम भी घर बनाएँ।
अपनापन  की खिड़की से हम देखें,
सारा जग लगे प्यारा-प्यारा,
तेरा नहीं मेरा नहीं सारा जहां हमारा।
आओ .................
दोस्त सभी हो जहां पर सारे,
एक दूजे पर वारे न्यारे।
गम नहीं जहाँ पर हो,
मिलकर खुशियाँ बांटे।
हँसता खेलता एक सुंदर
परिवार बनाएँ।
आओ.................
छुआ -छूत का रोग नहीं,
ऊँच - नीच का भेद नहीं।
इंसानियत हो मजहब जहाँ पर,
सद्भावना हो धर्म जहाँ पर।
ऐसा एक पावन गांव बसाएं।
आओ चाँद पर हम भी घर बनाएं
आओ ..................।
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...