नाम - शंभु कश्यप (दादा)
शीर्षक - गुरू मेरे माथे का चन्दन
सम्पर्क - 9406377737
राज्य - छत्तीसगढ़
माता बनकर ममता दिया
पिता बनकर सत राह दिया
मित्र बनकर सलाह दिया
तुम्ही हो मेरे भगवन
करता हुँ शत् शत् अभिनन्दन
गुरू मेरे माथे का चन्दन।
सत्कर्मों का पाठ पढाया
अंधकार को दूर भगाया
सेवाभाव का अलख जगाया
धन्य हुआ अपना जीवन
करता हुँ शत् शत् अभिनन्दन
गुरू मेरे माथे का चन्दन।
गुरू का हाथ जब अपने सर
फिर कैसा भय और कैसा डर
दोस्त रूप में साथ खड़े
फिर क्या विपदा और क्या अड़चन
करता हुँ शत् शत् अभिनन्दन
गुरू मेरे माथे का चन्दन।
मंदिर-मस्जिद क्या जाँऊ
मैं तो गुरू के गीत गाँऊ
गुरू ने सारा संकट हरा
गुरू मेरे संकट मोचन
करता हुँ शत् शत् अभिनन्दन
गुरू मेरे माथे का चन्दन।
शंभु कश्यप (दादा)
सुकमा
No comments:
Post a Comment