Monday, September 23, 2019

झारखंड ( रांची) से कवयित्री डॉ अलका कुमारी की रचना- पुष्प

नाम- डॉ अलका कुमारी
राज्य- झारखंड ( रांची)
शीर्षक- पुष्प
संपर्क- 
           पुष्प
प्रकृति की गोद से,
विकसित एक अनूठा उपहार,
जिसे सब करते है प्यार।
कल की एक कोमल कली,
आज फूल बन चली।
सदा हँसना और मुस्कुराना
खुशबू से बगियन महकाना,
समर्पन का संदेश है जाना।
नाजुक,  कोमल है इसका चित्रण
जिंदगी की दास्तां करती है वर्णन।
उसकी जिंदगी पर है, 
कांटो का पहरा।
सामना कठिनाईओ का
उसको भी  है करना।
पुष्प के जीवन मे भंवरों का आना।
महकती कुसुम की ख़ुशबू चुराना।
पर बेपरवाह पुष्प अपनी चमक से भंवरों को भी मोह ले अपनी महक से।
किस्मत की मंजूरी कुछ और,
कभी सज्जा तो कभी पूजन।
इसकी अपनी पहचान बस ये
सजने- सवरने का समान बस ये।
इसके दिल की गहराई
से आती ये आवाज
हरियाली हमारी पहचान,
प्रकृति हमारी सरताज।
       ✍डॉ अलका कुमारी

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...