Wednesday, September 25, 2019

छ.ग. से कवि शैलेन्द्र चेलक की कविता - रिश्तों में  "मैं"

कवि -शैलेन्द्र चेलक
शीर्षक - रिश्तों में  "मैं "
सम्पर्क - 9098518976
पता - पेंडरवानी , बालोद , छ .ग .

    रिश्तों में  "मैं "
कभी घर छोटा था पर दिल बड़ा ,
अब घर बड़ा होने लगा तो
दिल सिकुड़ने लगा है ,
कभी अपनो के लिए
आग का दरिया लांघ जाते ,
अब अपनो से ही क्यूं जलने लगा है दिल  ?

कभी भैया के कपड़े -पुस्तकें
सालभर बाद अपना हो जाता ,
अब साल भर में भी,
भैया को देने एक कपड़ा खरीदा नही जाता ,

कभी बापू की फटकार - मार भी प्यारा लगता ,
अब उनकी समझाईस भी ताने  लगती है ,

कभी घर के चार खिलौने बारी - बारी खेल  काटी बचपन ,
अब कटी-कटी है जिंदगी ,
जीवन खेल हो गया है ,

कभी अपनो की गलती पर भी ,
गैरों से लड़ने उद्यत होते ,
अब क्यूं गैरो के कहने से ,
अपना पराया हो जाता है ,

शायद संस्कारो से आगे हो गया है जमाना ,
कि विलासी जीवन  या गैरों सी सोच ,
पता नही ,
कि मैं भी वही हूँ वे भी वही है ,
पर हर रिश्तों में मैं - मैं होने से ,
हर कोई है कहीं का कहीं ,
क्या  यही समझदार होना है या मैं का रिश्तों में आना ?
      
          - शैलेन्द्र चेलक -

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...