०१. कवि का नाम- -रशीद अहमद शेख 'रशीद'
०२. शीर्षक- बेटी
०३. राज्य- मध्य प्रदेश
०४. सम्पर्क नं.- 9827508664
०५. कविता
💐💐💐💐बेटी💐💐💐💐
बेटी पर बेटा भारी है!
बेटा पहला अधिकारी है!
पग-पग पर वंचिता सुता है,
बेटे को सुविधा सारी है!
बेटी साधारण गैय्या है!
उसका आना-जाना दुर्भर!
उसका पीना-खाना दुर्भर!
उसपर हैं प्रतिबंध हज़ारों,
उसका रोना-गाना दुर्भर!
आलोचक हर छुटभैय्या है!
हो जाता है जब बंटवारा!
मात-पिता सहते अंधियारा!
बढ़ते दुख के झंझावात,
शेष नहीं रहता कुछ चारा!
पार लगाती बेटी नैय्या!
लक्ष्मी सरस्वती दुर्गा है!
बहुत अधिक उसकी महिमा है!
धरती की शोभा है उससे,
कौन कहो उसके जैसा है?
बेटी मानव की मैय्या है!
-रशीद अहमद शेख़ 'रशीद'
No comments:
Post a Comment