Thursday, September 12, 2019

सुकमा छत्तीसगढ़ से कवि देवव्रत कर शर्मा की कविता- हिन्दी

नाम- देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- " हिन्दी "
पता- सुकमा जिला सुकमा छ ग
संपर्क सूत्र- 7587373238
           🌹🌹
दुल्हन के माथे पर बिन्दी है हिन्दी ।
सुहागन हाथों की चूडियां है हिन्दी ।
साहित्य के रूप का श्रृंगार है हिन्दी ।
बिटिया के हाथों की गुड़िया है हिन्दी ।।

परिवार का आईना और समाज का दर्पण है हिन्दी ।
माता की लोरी और बहन का प्यार है हिन्दी ।
विरह में प्यासी संगिनी का इन्तजार है हिन्दी ।
पिता का स्नेह और बेटा पर दुलार है हिन्दी ।।

जीवन की शैली और भाषा है हिन्दी ।
मन का भुख और पिपासा है हिन्दी ।
भटके को राह दिखाने वाला है हिन्दी ।
ज्ञान के बाद मन का जिज्ञासा है हिन्दी ।।

संगीत में राग लय ताल और झंकार है हिन्दी ।
सजनी का साजन के संग मनुहार है हिन्दी ।
गरीब की कुटिया में दमकता दीपक है हिन्दी ।
लावण्य धरा की मनभावन श्रृंगार है हिन्दी ।।

भाव संस्कृति समता और व्यवहार है हिन्दी ।
स्नेह समर्पण त्याग और प्यार है हिन्दी ।
भावना कल्पना कामना और आकांक्षा है हिन्दी ।
जो जन जन तक पहुँचे ऐसा विचार है हिन्दी ।।

** देवव्रत कर शर्मा **

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...