9893900105
कवि का नाम --- डीसी त्रिपाठी ।
कविता का शीर्षक ---- चंद्रयान -2 मिशन
रायपुर
राज्य----छत्तीसगढ़
#चंद्रयान_2_मिशन ।
---------------------------
सफ़लता की राह पर चलते रहे ।
नित नए आयाम को गढ़ते रहे ।
पहुँच ही गया था मंजिल पर लगभग ,
संपर्क टूटा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
तैयारियां सटीक थी उसी का परिणाम था,
पकड़ ली थी वो डगर संघर्ष काआयाम था
खींच दी लकीर गाढ़ी बेजान पत्थरों पर,
कुछ तो छूटा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
आओ करें नमन माँ भारती के लाल को,
रचा इतिहास नमन इसरो के कमाल को ।
कर दिया नाम रोशन सारे जहाँ में देश का,
विक्रम रूठा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
तुम्हारे अथक परिश्रम से झुक गया है आसमान,
हम सब देश वासियों को है तुम सब पर गुमान,
टुकड़ो में चाँद देखने का अब है नहीं अरमान ।
नियति ने लूटा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
चाँद को पास देख आगोश में भरने उमड़ा होगा ।
लिपट कर प्यार करने लैंडर दौड़ा होगा ,
ख़्याल भी नहीं रखा ख़ुद का#दिवाकर ।
इश्क़ में मिटा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
अटल संकल्प लो एक हार से मजबूर नहीं,
चाँद पर तिरंगा हो अब वो दिन दूर नहीं।
हैरत में होगी दुनियां जिस दिन हम चाँद पर होंगे,
भरोशा टूटा है पर हौशला नहीं टूटा ।।
#डीसी_त्रिपाठी ७/९/१९
No comments:
Post a Comment