Friday, August 30, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि देवव्रत कर शर्मा की रचना नव सृजन

नाम- देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- नव सृजन
पता- सुकमा
मोबाइल- 7587373238
राज्य- छत्तीसगढ़
🌹🌹नव सृजन 🌹🌹
================

आवाज़ सुन कर चले आना
जब कभी दूर जाना चाहो।
आसानी से सफर कट  जाता
जब जब मन मे उत्साह हो।

पढ़ लेना किताबें जीवन में
सबब राह सरल कर देगा।
कठिन हो कोई सवाल जब
उत्तर भी आसान न होगा ।।

चिराग कैसे जलायें झोपड़ी में
अंधेरे के साये में खो जाना है ।
टिमटिमाते जुगनुओं के सहारे
नयी राह मे निकल जाना है ।।

हर पहल पर सफलता नहीं 
पर इससे कोई हार भी नहीं।
जीत तक कोई आराम नहीं
संघर्ष को कुछ स्वीकार नहीं।।

उम्र भर की गाथा गढ़ गढ़ कर
अनुभव प्रतिपल सृजित कर।
प्रतिमानों का आधार रच कर
अब नव सृजन को सशक्त कर।।

** देवव्रत शर्मा **

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...