Friday, August 30, 2019

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग से कालिका प्रसाद सेमवाल की रचना- नव संकल्प

1-कवि का नाम-कालिका प्रसाद सेमवाल
2-शीर्षक-नव संकल्प
3-सम्पर्क8171208350
4-राज्य-उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
🙏🌹नव संकल्प🌹🙏
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
जीवन में कुछ करना है तो
नये नये संकल्प लेने होंगे,
नयी-नयी आशायें
नव स्वप्न हम रोज बुन चलें
नयी -नयी धारायें।
केवल अपने लिए नहीं है।
अपना यह जीवन
देश, राष्ट्र की सेवा में हो
अर्पित यह तन-मन।
जूठन की ढेर में
चावल के दाने को ढूंढती
नन्हीं-नन्हीं उंगलियां।
सूखती अंतड़ियों के लिए भी
जीवन में कुछ करना  होगा,
संवेदनशील होना ही होगा।
जीवन अतीत के क्षण की थाती है
भावी के सपनों की दीपक बाती है,
सबके प्रति प्रेम, दयाभाव ही जीवन है।
*******************************
🏵🔔कालिका प्रसाद सेमवाल
*****************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...