नाम - *शंभु कश्यप 'दादा'*
शीर्षक - *सुंदर सुकमा*
सम्पर्क नं - *9406377737*
राज्य - *छत्तीसगढ़*
कविता -
*माँ रामारामिन की गोद*
*शबरी की ओट*
*बस्तर का हिस्सा*
*राम गमन पथ किस्सा*
*खुबसूरत वादियों का समा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*हैं विविध जंगल-झाड़ी*
*छिंद-सल्फी महुआ ताड़ी*
*चार तेंदू सीताफल*
*लगते मीठे-मीठे फल*
*शबरी, मलगेर की कल-कल*
*लोग बड़े सीधे-साधे*
*गलती पर करें क्षमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*गोंड-मुरिया, दोरला, धुर्वा*
*मिलकर रहते संग-संग*
*सुकमा के तीन खण्ड*
*सुकमा-कोण्टा, छिंदगढ़ अंग*
*महादेव डोंगरी और तेलावर्ती*
*शिवरात्रि में जरूर घुमना*
*अपना सुंदर सुकमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*शांत वातावरण की घाटी*
*सम्पदाओं से परिपुर्ण*
*खुशहाली हरियाली माटी*
*आता जब कोई शहरी*
*डर जो मन में थी ठहरी*
*मिटता सारा भय*
*दिल सुकमा में रमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*गांवो की हरियाली शान*
*आदिवासियों की सादगी पहचान*
*तुंगल जलाशय, रंगाराज बाग*
*रामाराम मंडई, मोहरी का राग*
*प्यारा झरना दुरमा*
*एक बार तो घुमना*
*अपना सुंदर सुकमा*
*अपना सुंदर सुकमा*
*शम्भु कश्यप 'दादा'*
*सुकमा*
No comments:
Post a Comment