कवि का नाम - परमानंद निषाद
शीर्षक- सीख
राज्य - छत्तीसगढ
मोबाइल- 7974389033
सीख
----------
कोई काम न बड़ा
और न कोई छोटा,
जो लोग ऐसा नही समझते
उन्हें बुध्दि का अभाव।
न कोई ऊंच, न कोई नीच
नही है कोई अछूत,
पैदा किया सभी को प्रभु ने,
दुनिया सुंदर बनाई ।
जाति-पांति कि भेद नही है
सब है भाई-भाई,
हिलमिल कर सब रहे प्रेम से,
यही रीति है सुखदाई,
कोई बात बुरी नही सोचें
सब का करो भलाई,
सुख-दुख मे सब साथ रहें
इसी मे सबकी भलाई ।
No comments:
Post a Comment