Saturday, August 31, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि एस के नीरज की कृति देश के कर्णधार शिक्षक

कवि का नाम -  एस के नीरज
शीर्षक - " देश के कर्णधार शिक्षक "
संपर्क नंबर -  99770-45540
शीर्षक :- " देश के कर्णधार
               ************
शिक्षक"
******

अपने राष्ट्र के भाग्य विधाता 
शिक्षक हैं सारे ज्ञान के दाता

छात्र कहते हैं जिन्हे मास्टर
जिनके हाथों में होती डस्टर 

छात्रों के बीच होती है बस धाक
घर जाकर खाते पालक का साग

जेब में मिलेगी एक सुंदर सी पेन
घर में मिलेगी टूटी हुयी लालटेन

शिक्षक अपने आप में हैं आदर्श
जो स्कूल में पढ़ाते हैं बस प्रादर्श 

परीक्षा में कहते मत करो नक़ल 
नक़ल के लिए भी चाहिए अकल

शासन के तरफ से मिलती है अवकाश
सोचते हैं कुछ दिन और मिलती काश

शिक्षक के सामने अधिकारी भी झुकाते सिर
चाहे कोई लखपति हो या फिर कोई शूरवीर

भौरें को चाहत होती है खिलते हुए फूल से
शिक्षक को गर्व होती है अपने छात्र और स्कूल से

छात्र से हो जाती है यदि कोई काम भूल से
तो वे चूकते नहीं पीटने डस्टर व रूल  से !

             -  एस के नीरज

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...