Friday, August 30, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि संतोष गुप्ता की रचना- सच्चे होते बच्चे

कवि _ संतोष गुप्ता
शीर्षक _ सच्चे होते बच्चे
राज्य _ छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद
संपर्क 9977960977

सच्चे होते बच्चे

प्रकृति की अनमोल
उपहार है मासूम बच्चे ।
 
झूठ फरेब , भेद भाव से दूर
सत्य के सच्चे राही है बच्चे।

माँ का दुलार पिता की आश
भाई बहनों के प्यार है बच्चे।

बड़े तो हो सकते है सख्त
कोमलता का भाव है बच्चे ।

राह में छोड़ जाते बड़े
मंजिल पार ले जाते बच्चे ।

घर सारे मंदिर हो जाते है
रहते जहाँ मुस्काते बच्चे ।

प्रतिमा में  ना हो ईश्वर पर भगवान केरूप है प्रति बच्चे

सच है सबसे अच्छे होते
  है मासूम से प्यारे बच्चे ।

       संतोष गुप्ता
सचिव श्रृंखला साहित्य मंच
पिथौरा । मो. 9977960977

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...