Thursday, June 27, 2019

गर मैं होता चाँद by पुष्पराज साहू "राज"

गर मैं होता चाँद तुम्हारा, और तुम मेरी चाँदनी होती।
बिन किए मुलाकात मुझसे, तुम रात भर ना सोती।।

दिन में ना मिलता चैन तुम्हें, इंतेज़ार रात का करती।
दिनभर फिरती बावरी सी, मिलने को रात में संवरती।।

चाँद, चाँदनी के बहाने सही, मिलना रोज तुमसे होता।
ना मिलने का गम लेकर, दिल मेरा तो ना सोता।।

रोज मिलकर हम करीब से, तुम्हें देख तो आखिर पाते।
सूरत में तेरी मुस्कान बिखेर, दूसरों को भी खुशी दे पाते।।

रोज बिछड़ कर भी तुम, अपनी दीप्ति बनाये रखती।
प्यार में मर मिटने का एक, मिशाल जलाये रखती।।

पुष्पराज साहू "राज"
छुरा (गरियाबंद)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...