Sunday, June 9, 2019

शनिदेव by गुणेन्द्र सिंह पोर्ते "अविराम"

🌹🌹

हे! शनिदेव हे! शनिदेव
मैं वंदन करूं तेरा सदेव
बार-बार करता हूं नमन
करता हूं बस तेरा भजन
ना लगे कभी मुझे ठोकर
विनती करता हूं रो-रोकर
छाया है जो तुम्हारी माता
और सूर्य तो है तेरा पिता
तेरी लगी अढ़ाई साढ़े साती
बुझने लगती है दिया-बाती
अरे श्याम वर्ण है जो तेरा
तू तो नवग्रहों पे डाले डेरा
पृथ्वी के हो दण्डाधिकारी
बुलाते नहीं है तुझे नर-नारी
मेरे घर में करना तुम प्रवेश
फिर घर में न आवे क्लेश

✍गुणेन्द्र सिंह पोर्ते "अविराम"
फिन्गेश्वर राजिम छत्तीसगढ़
🙏🌹🌹🙏

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...