Friday, May 31, 2019

सैनिक by भास्कर वर्मा "उमंग "

💐💐 💐💐

बारूदों के ढेर पर
मै खड़ा रहता हूँ,
कितना भी जख्म हो
मै दर्द सहता हूँ ll

कभी मर जाता हूँ मै बमो से
तो कभी घायल हो जाता हूँ,
बड़े बड़े चट्टानो मे
मै ढँक जाता हूँ ll
देश के लोगों के लिए
जान कुर्बान कर जाता हूँ ll

पर आए कितना भी तूफान
हार नहीं मानूंगा, सीना मै तानूँगा,
अगर रखा पैर सीमा के अंदर
तो तेरी खैर नहीं, तुझे जिंदा धरती मे गाड़ूंगा ll
हट जा रास्ते से वरना
यहीं तुझे पछाडूंगा ll

रचनाकार :-
भास्कर वर्मा "उमंग "
(छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...